जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
खोखरा में हड़कंप, दुष्कर्म के आरोपी बंदी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी!
सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, जेल परिसर में मचा बवाल, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिला जेल खोखरा के भीतर एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं जेल के भीतर बंदियों में भारी दहशत और भय का माहौल है।

दुष्कर्म का आरोपी था मृतक
मिली जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने वाले आरोपी का नाम दुवास केवट बताया जा रहा है। आरोपी दुवास केवट दुष्कर्म के मामले में जिला जेल खोखरा में बंद था। आज उसने अज्ञात कारणों के चलते जेल परिसर के भीतर ही फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जेल प्रशासन की सुरक्षा पर खड़े हुए बड़े सवाल
इस हाई-प्रोफाइल सुसाइड के बाद जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं?
पुलिस महकमे में हड़कंप, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही जेल के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँच चुकी है। शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले जेल कर्मियों पर गाज गिर सकती है।



