क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशबिज़नेसमनोरंजनराज्यविदेशविविध

कटी-फटी जींस और छोटे कपड़े पहनने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री, जयपुर के इस मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड

राजस्थान के जयपुर में झारखंड महादेव मंदिर ने श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया है। मंदिर प्रशासन ड्रेस कोड के मुताबिक, अब कटी-फटी जींस, शॉर्ट्स, फ्रॉक, नाइट सूट और मिनी स्कर्ट पहनकर मंदिर आने वालों को एंट्री नहीं मिलेगी। मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिर के बाहर गेट पर एक पोस्टर भी लगाया गया है, जिसमें महिलाओं और पुरूषों से मर्यादित कपड़े पहनकर मंदिर में आने की अपील की गई है।

पोस्टर में छोटे वस्त्र-हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाईट सूट, कटे-फटे जीन्स, फ्रॉक पहन कर आने पर बाहर से ही दर्शन करने की बता कही है। ड्रेस कोड को लेकर झारखंड महादेव मंदिर के अध्यक्ष जयप्रकाश सोमानी ने बताया कि काफी दिनों से यहां के लोग अपील कर रहे थे कि मंदिर में जो लोग कटी-फटी जींस में आते हैं, मिनी स्कर्ट में आते है, बरमूडा पहन आते है। यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि भविष्य में मंदिर के लिए पारंपरिक कपड़े पहनने का प्रावधान किया जाएगा। सोमानी ने कहा मंदिर में आने वाले भक्तों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा छोटे कपड़े, कटी-फटी जींस हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी केवल दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। झारखंड महादेव मंदिर प्रशासन द्धारा ड्रेस कोड लागू होने का भक्तों ने स्वागत किया है और कहा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!