मुख्य समाचार

ग्रामीणों ने खराब रोड को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, करेंगे चुनाव बहिष्कार!!

जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV

ग्राम पंचायत सहाजपाली आश्रित ग्राम जटियापाली के ग्रामीणों ने खराब रोड को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन , करेंगे चुनाव बहिष्कार।

सारंगढ़- बिलाईगढ़/बरमकेला विकासखंड के उड़ीसा सरहद से जुड़े अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत सहाजपाली के आश्रित ग्राम जटियापाली के ग्रामीणों द्वारा कीचड़ युक्त कच्ची सड़क के खस्ताहाल को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोफा है जिसने ग्रामीणों द्वारा चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई है।

चुनाव बहिष्कार की चेतावनी देने वाले ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर चौपाई गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत सहाजपाली आश्रित ग्राम जटियापाली पोस्ट रिसोड़ा थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ में आज पर्यंत बारहमासी सड़क निर्माण नहीं हुआ है, हमारा गांव चारों ओर से सड़क विहीन है, जिसकी वजह से स्कूली बच्चे, किसानों, मरीजों और गर्भवती महिलाओं को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है उक्त समस्या को लेकर हम ग्रामवासी प्रदेश के मुख्यमंत्री, विधायक और जिला कलेक्टर को अवगत करा चुके हैं गांव में अति शीघ्र सड़क निर्माण करने के लिए आवेदन भी दिए हैं, परंतु आज तक सड़क नहीं बन पाया है। यह हम ग्राम वासियों ने निर्णय किया है कि आगामी चुनाव सभा, चुनाव का बहिष्कार करेंगे। जिसकी सूचना कलेक्टर को विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!