सड़क को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा सुबह से चक्का जाम, पदयात्रा पर भाजपा कार्यकर्ता….विधायक एक कम करो, केलो नदी में डूब मरो ” के लग रहे नारे….
जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV
सड़क को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा सुबह से चक्का जाम, पदयात्रा पर भाजपा कार्यकर्ता….विधायक एक कम करो, केलो नदी में डूब मरो ” के लग रहे नारे….
हीरालाल राठिया की रिपोर्ट

आज तमनार में चक्का जाम कर दिया है। हुंकराडिपा चौक और झिंगोला से हजारों की संख्याएं भाजपा ने टूटी सड़कों पर पदयात्रा निकाली है। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। भाजपा की पदयात्रा से औद्योगिक क्षेत्र तमनार में भारी वाहनों की लंबी कतारे लग चुकी है। भाजपा द्वारा आज पदयात्रा निकालकर बरभाठा चौक में आम सभा किया जाएगा।
Tamnar News: तमनार क्षेत्र की सिसकती सड़कें व अन्य 3 प्रमुख मांगों को लेकर भाजपा ने आज तमनार में चक्का जाम कर दिया है। हुंकराडिपा चौक और झिंगोला से हजारों की संख्याएं भाजपा ने टूटी सड़कों पर पदयात्रा निकाली है। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। भाजपा की पदयात्रा से औद्योगिक क्षेत्र तमनार में भारी वाहनों की लंबी कतारे लग चुकी है। भाजपा द्वारा आज पदयात्रा निकालकर बरभाठा चौक में आम सभा किया जाएगा। बरभाठा चौक पर सभी भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
हुंकाराडिपा चौक से पदयात्रा करते भाजपा कार्यकर्ता
सड़क पर सड़क ढूंढना मुश्किल
बरसात के बाद तमनार क्षेत्र की प्रमुख रायगढ़- तमनार सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। सड़कों पर घुटने पर के गड्ढे बन चुके हैं। आवागमन पूरी तरह से बाधित हो चुकी है। ग्रामीण जान हथेली में लेकर सड़कों पर मजबूरन चल रहे हैं। गढ्ढो की वजह से लगातार सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। गाडियां फस रही है। सड़क खुद अपना अस्तित्व तलाश रही है। सड़क पर सड़क ढूंढ पाना मुश्किल हो चुका है।
कांग्रेस सरकार के खिलाफ लग रहे है नारे
भाजपा नेताओं के द्वारा पद यात्रा के दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। स्थानीय विधायक चक्रधर सिदार के खिलाफ चक्रधर सिदार एक काम करो, कोलो नदी में डूब मरो के नारे लगाए जा रहे है। भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि क्षेत्र की सड़क इतनी खराब कांग्रेस की सरकार में हुई है। इससे पहले आज तक इतनी दयनीय स्थिति सड़कों की नहीं हुई थी।
व्यापार हो रहा प्रभावित
औद्योगिक क्षेत्र तमनार में खराब सड़क की वजह से व्यापारी वर्ग में भी खासा रोष है। खराब सड़क होने के कारण लोगों का आगमन पूरी तरह से कम हो चुका है, जिससे व्यापार भी ठप्प पड़ चुका है।
बच्चे शिक्षा से हो रहे वंचित
क्षेत्र के बच्चे अधिकतर तमनार के प्राइवेट और सरकारी विद्यालय में पढ़ने के लिए जाते हैं। लेकिन खराब सड़क की वजह से हुंकराडिपा चौक से तमनार जाने के लिए लोगों को घंटे भर से अधिक का समय लग जा रहा है। लोगों को खराब सड़क के साथ ही साथ जाम की स्थिति का भी सामना करना पड़ रहा है। जिससे बच्चे समय पर अपने पलकों के साथ स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं।
भाजपा की 3 प्रमुख मांगें-
1.पूंजी पथरा से हुंकराडिपा तक की सड़क शीघ्र निर्माण किया जाए।
2. तमनार नगर के लिए अति शीघ्र बाईपास का निर्माण किया जाए।
3. उद्योगों में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए।
4. क्षेत्र में किसानों के भू अर्जन के चार गुना की राशि में 30% की कटौती को समाप्त किया जाए

