मुख्य समाचार

टेंट हाउस के गोदाम उठीं भीषण धुआं…..फिर क्या हुआ…

जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज चैनल

भोर में टेंट हाउस के गोदाम उठीं भीषण लपटें, जानें फिर क्या हुआ

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क खबर डेस्क बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के अपोलो अस्पताल के पीछे स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम से रविवार की भोर में भीषण लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फॉयर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फॉयर ब्रिगेड की टीम मौके पर आ धमकी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, मगर तब तक 25 लाख से भी ज्यादा का सामन जल कर राख हो चुका था। स्थानीय लोगों का मानना है कि ये आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी।

क्या है पूरा मामला

 

जानकारी के मुताबिक, लिंगियाडी स्थित अपोलो अस्पताल के पीछे जनता टेंट हाउस का गोदाम है। संचालक ने यहां प्लॉट में शेड और वाटरप्रूफ टेंट लगाकर कपड़े, गद्दे, कुर्सी, फर्नीचर सहित बड़ी मात्रा में सामानों को रखा था। रविवार सुबह करीब 4 बजे अचानक वहां से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची आग ने विकराल रूप ले लिया।

 

2 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

 

पुलिस ने नगरसेना के फायर ब्रिगेड को हादसे की जानकारी दी। हालांकि जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया था।गोदाम में रखा सामान धू-धू कर जल रहा था। इस बीच आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आग को काबू में करने के लिए एक के बाद एक कर तीन दमकलें बुलाई गईं। करीब दो घंटे की मशक्कतके बाद आग को काबू में किया गया। पुलिस आगे की कार्यवाही पर जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!
sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri