मुख्य समाचार

मितानिन दिवस पर ग्राम पंचायत कीदा में किया गया मितानिनों को सम्मान…

जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज चैनल 

मितानिन दिवस पर ग्राम पंचायत कीदा में किया गया मितानिनों को सम्मान…

 

धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कीदा के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में आज स्वास्थ्य मितानिनों का सम्मान किया गया, कीदा प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में यह महत्वपूर्ण अवसर है, जो मितानिनों का सम्मान किया गया जब से यहां के मितानिनों के ग्राम स्तर पर कार्य में आए हैं तब से हर स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को सही उपचार मिल रहा है, और ऐसे प्रोत्साहित करने वाले कार्य किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी मे आज ग्राम पंचायत सरपंच विजय कुमार राठिया के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कीदा में मितानिन दिवस स्वास्थ्य मितानीनों का एक सम्मान कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें मितानिनों को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। विजय कुमार राठिया सरपंच ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की नींव के रूप में काम करने वाले यह सभी मितानिन अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी कोई भी बीमारी होने से या किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने से उन्हें तत्काल अस्पताल तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रहती है सही मायने में कहा जाए तो छोटी-मोटी प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार भी यह सभी अपने स्तर पर प्रथमदृष्टया रोकथाम के लिए करते हैं इनकी वजह से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत और सहायता मिलती है निश्चित रूप से ऐसे सम्मान से इनका मनोबल बढ़ेगा और यह लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए अपनी ऊर्जा के साथ अच्छे से कार्य करेंगे इसमें प्रमुख रूप से सरपंच विजय कुमार राठिया, स्वास्थ कर्मचारी एवं कीदा पंचायत की समस्त मितानिन के साथ-साथ कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!
sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri