
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज चैनल
रायगढ़ की जनता को कोटि-कोटि प्रणाम- मंत्री OP चौधरी
जय जोहार इंडिया TV
छत्तीसगढ़/रायगढ़:- रायगढ़ की जनता को कोटि कोटि प्रणाम करते हुए केबिनेट मंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सोशल मंच से जारी संदेश मे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में कबीर चौक से भाजपा कार्यालय तक रोड शो में जनता के मिले अपार जन समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
रायगढ़ की देव तुल्य जनता ने भाजपा को अपने समर्थन का भरपूर आशीर्वाद दिया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नगर आगमन पर विष्णु देव साय रायगढ़ की जनता, कार्यकर्ता एवं साथियों ने पूरे उत्साह के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य एवम आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए शुभकामनायें भी दी। केबिनेट मंत्री ओपी ने कहा जीवन जीवन का हर पल पल रायगढ़वासियों एवं छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए समर्पित रहेगा।

सभी मिलकर, समग्र प्रयास के जरिए रायगढ़ को विकास के शिखर पर पहुंचाएंगे।
रोड शो के दौरान जनता से मिले अपार स्नेह एवं सम्मान के लिए रायगढ़ विधायक ने पुन सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।।

