मुख्य समाचार
फूलों की खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया जाएगा सम्मानित– मंत्री रामविचार नेताम
Jai johar india tv

देश प्रदेश के सबसे तेज न्यूज नेटवर्क jai johar india tv न्यूज चैनल
फूलों की खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया जाएगा सम्मानित– मंत्री रामविचार नेताम
रायपुर :- कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज शाम राजधानी रायपुर स्थित नेहरू उद्यान में आयोजित तीन दिवसीय फल-फूल और सब्जी प्रदर्शनी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि फूलों की खेती सहित अन्य नवीन तकनीकी फसलों के उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य के अलग-अलग जिलों के प्रमुख लाभकारी और प्रमुख फसलों को चिन्हांकित कर बढ़ावा दिया जाएगा। मंत्री श्री नेताम ने इस मौके पर फल-फूल और सब्जी प्रदर्शनी के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

मंत्री श्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पहले फल-फूल और सब्जी के लिए दूसरे राज्यों पर आश्रित रहते थे। लेकिन राज्य के किसानों के परिश्रम और नये तकनीक से आज छत्तीसगढ़ में सब्जी, भाजी सहित अन्य फसलों की भरपूर उत्पादन हो रहा है। जिससे उद्यानिकी सहित अन्य फसलों में छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान मिली है। वर्तमान में यहां की फल-फूल और सब्जियां देश के अन्य राज्यों सहित विदेशों में भी निर्यात किए जा रहे हैं यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है।




