मुख्य समाचार
ED आईटी के बाद एक्शन मोड में CBI…. रिश्वत की शिकायत पर मारा छापा…….अधिकारियों में मचा हड़कम्म…..
जय जोहार इंडिया टीवी.कॉम

सबसे तेज न्यूज पोर्टल jaijoharindiatv.com
ED आईटी के बाद एक्शन मोड में CBI…. रिश्वत की शिकायत पर मारा छापा…….अधिकारियों में मचा हड़कम्म…..

BSP कर्मचारियों में मचा हड़कंप
जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल jaijoharidiatv.com छत्तीसगढ़ भिलाई:- 05/02/2024 प्रदेश में ईडी,आईटी के बाद एक्शन मोड में CBI भी नजर आ रही है। रिश्वत की शिकायत पर छापा मार कर एक बीएसपी कर्मी को गिरफ्तार किया है।

बीएसपी में थर्ड पार्टी अलॉटमेंट मामले में रिश्वत मांगने की शिकायत पर एक्शन लेते हुए सीबीआई ने सोमवार की शाम नगर सेवाएं विभाग में छापा मारा और शमशुल जमा नामक कर्मचारी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा बीएसपी का आवास आवंटन करने के लिए 5000 रुपये रिश्वत के रूप में लिए गए थे। इसकी शिकायत सीबीआई से की गई थी। बताया जाता है कि इस कर्मचारी बीएसपी का पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट मूल विभाग है। पिछले चार महीने से उसे बीएसपी के तोड़ूदस्ता में शामिल किया गया था।इस दौरान ही उसने थर्ड पार्टी अलाटमेंट के नाम पर आवास दिलाने के लिए उक्त रकम ली थी।





