मुख्य समाचार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रायगढ़ जिले में प्राथमिक शिक्षण गतिविधि की प्रशंसा की….जिले के 10 विद्यालयों को PMश्री योजना के तहत किया जा रहा विकसित….
जय जोहार इंडिया टीवी

सबसे तेज न्यूज पोर्टल jaijoharindiatv.com
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रायगढ़ जिले में प्राथमिक शिक्षण गतिविधि की प्रशंसा की….जिले के 10 विद्यालयों को PMश्री योजना के तहत किया जा रहा विकसित….
रायगढ़ के लर्निग आउटकम को बेहतर पाये जाने दी शाबाशी
जिले के 10 विद्यालयों को पीएमश्री योजना के तहत किया जा रहा विकसित
जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज jaijojarindiatv.com रायगढ़, 20 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया पीएम श्री योजना का शुभारंभ 19 फरवरी 2024 को हुआ।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश भर में 14500 विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है। जिसकी विधिवत शुरुआत केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति में कल रायपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।