मुख्य समाचार

पलायन किए या छूटे लोग खुद ऑनलाइन कर सकते हैं राशन कार्ड नवीनीकरण

देश प्रदेश के खबर के लिए बने रहे हमारे साथ

जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल सबसे तेज न्यूज नेटवर्क 

पलायन किए या छूटे लोग खुद ऑनलाइन कर सकते हैं राशन कार्ड नवीनीकरण

जितेन्द्र पाण्डे जी की रिपोर्ट

जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल jaijoharindiatv.com धरमजयगढ़ :- सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 मार्च 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में निवासरत और पलायन किए नागरिक की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ाया है, ताकि सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन प्राथमिकता से कर सकें। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 15 मार्च 2024 तक बढ़ाया गया है।

राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट

http://khadya.cg.nic.in

से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!