मुख्य समाचार

कांग्रेस को फिर बड़ी झटका — पूर्व एमएलए मंतूराम सहित कई कांग्रेस नेता अब भाजपाई

देश प्रदेश के खबर के लिए बने रहे हमारे चैनल के साथ

जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल सबसे तेज न्यूज नेटवर्क 

कांग्रेस को फिर बड़ी झटका — पूर्व एमएलए मंतूराम सहित कई कांग्रेस नेता अब भाजपाई

 

जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल jaijoharindiatv.com रायपुर लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को छत्तीसगढ़ में अंतागढ़ के पूर्व विधायक मंतूराम पवार सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह भी शामिल हैं। वहीं जेसीसीजे के 200 से ज्यादा नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। इन नेताओं को भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह पार्टी में प्रवेश कराया है। इन सभी नेताओं का कहना है कि, भाजपा की विचारधारा और पीएम के कार्यों से प्रभावित होकर सदस्यता ली है।

भाजपा में प्रवेश करने वाले मंतूराम दल बदल को लेकर मशहूर हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के काम-काज से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। मंतूराम पवार 1998 में अंतागढ़-नारायणपुर सीट जब एक हुआ करती थी, तब कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीतकर आए थे। फिर उन्हें 2008 और 2013 में भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी ने हराया था। विक्रम उसेंडी को लोकसभा का टिकट मिला तो उप चुनाव में कांग्रेस से मंतूराम को फिर प्रत्याशी बनाया। लेकिन, उन्होंने नाम वापसी के अंतिम दिन ही नाम वापस लेकर प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया था। 2023 में निर्दलीय चुनाव लड़ा।

बिलासपुर के कांग्रेसी हैरान-परेशान

बिलासपुर के बड़े इलाके में राजनीतिक प्रभाव रखने वाले अरुण सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी। बताया जा रहा है कि भीतरी तौर पर कांग्रेस से अरुण का मनमुटाव चल ही रहा था। कांग्रेस के नेताओं को अरुण को रोकने के काम पर लगाया गया। सोमवार को अरुण को कई बड़े कांग्रेस नेताओं के फोन आते रहे। इधर रायपुर में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। बातचीत के दौरान अरुण सिंह ने कहा कि, मैं भाजपा के लोगों के संपर्क में था। मुझे भाजपा के विचार और काम अच्छे लगे और लगा कि मुझे यहीं काम करना है, इसलिए सदस्यता ली है। कांग्रेस के विवाद के बारे में पूछे जाने पर अरुण ने कहा मैं किसी पर टिपण्णी या समीक्षा नहीं करूंगा। मेरे साथ बिलासपुर के जिला पंचायत के सभापति राजेश्वर भार्गव, सदस्य राहुल सोनवानी, अखिलेश पांडे, कमल गुप्ता, इशाक खान, राम नारायण राठौर जैसे कार्यकर्ता और नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है।

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस आज डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस के नेता उसे छोड़ रहे हैं। कांग्रेस धीरे-धीरे करके जनता से दूर जा चुकी है। इसलिए उसके नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जो भी राष्ट्रीय हित में छत्तीसगढ़ के हित में भाजपा में आना चाहते हैं, उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि, दूसरे दल के नेता जो भाजपा में आ रहे हैं, हम सभी का स्वागत करते हैं। बड़ी संख्या में नेता हमारे संपर्क में हैं। जिलों में अलग-अलग अभियान चल रहा है। लोग बड़ी तादाद में जुड़ रहे हैं। नए-नए नाम आने वाले समय में सामने आएंगे। भाजपा की नीति रीति और नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर दूसरे दलों से लोग भाजपा में आ रहे हैं। कांग्रेस तो जनता के साथ-साथ अपने ही नेताओं के बीच भरोसा खो चुकी है। भाजपा पर लोगों का विश्वास बढ़ा है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!