मुख्य समाचार

पं.सोमेश कृष्ण जी के सानिध्य में नन्दौर कला सक्ती में आज से शिव कथा

देश विदेश के हर खबर के लिए हमारे चैनल से जुड़े रहे

जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल सबसे तेज न्यूज नेटवर्क 

पं.सोमेश कृष्ण जी के सानिध्य में नन्दौर कला सक्ती में आज से शिव कथा

शिव कथा सुनने वाले भाग्यशाली-पंडित सोमेश कृष्ण त्रिपाठी

जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल jaijoharindiatv.com धरमजयगढ़:- नए जिला शक्ति में पंडित सोमेश कृष्ण जी के द्वारा आज से नन्दौर “कलां” सक्ति में शिव कथा प्रारंभ होने जा रहा है शिव भोलेनाथ की कृपा से ग्राम नन्दौर कलॉ के पावन भूमि में 7 मार्च से 12 मार्च तक शिव कथा का आयोजन किया गया है पंडित सोमेश कृष्ण त्रिपाठी जी ने कहा शिव महापुराण की कथा मानव जाति को सुख समृद्धि व आनंद देने वाली है। क्योंकि भगवान भूतों के अधीश्वर साक्षात परमात्मा हैं। जो समस्त जीवों को आत्म ज्ञान देकर ईश्वर से जुड़ने की कला सिखाते हैं।

 भगवान भोलेनाथ की कथा में गोता लगाने से प्रभु की प्राप्ति होती है, लेकिन कथा सुनने व उसमें उतरने में अंतर होता है। सुनना तो सहज है, लेकिन इसमें उतरने की कला हमें केवल एक संत ही सिखा सकता है। शिव कथा में पं सोमेश कृष्ण त्रिपाठी जी के श्रीमुख से भगवान भोलेनाथ की कथा के साथ छोटू डनसेना कलमी के मनमोहक स्वर से श्रोता गण प्रभु की भक्ति में तल्लीन हो जाते है ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!