मुख्य समाचार

माफिया मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई, 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

माफिया मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई, 

बांदा: जय जोहार इंडिया TV 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई थी। उन्हें इलाज के लिए बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी को हॉर्ट अटैक आया था। सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी जेल में अपनी बैरक में बेहोश पाया गया था

जेल की मेडिकल टीम ने उसके स्वास्थ्य का मुआयना करने के बाद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी की तबीयत गंभीर बताई जा रही थी। अब उसकी 8.25pm में मौत हो गई।

कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज लाया गया।

इससे पूर्व दो दिन पहले भी जेल में मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज  में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और उसे वापस जेल भेज दिया गया था।

मुख्तार के भाई एवं गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने मुख्तार अंसारी के खाने में जहर देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा- मुख्तार ने उन्हें बताया कि करीब 40 दिन पहले भी उसे जहर दिया गया था और अभी हाल ही में शायद 19 या 22 मार्च को फिर दिया गया है जिसके बाद से उसकी हालत खराब था।

मऊ से कई बार विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी को विभिन्न मामलों में सजा सुनाई गई है और वह इस वक्त बांदा की जेल में बंदे थे। मुख्तार  अंसारी पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, नयी दिल्ली और कई अन्य राज्यों में लगभग 60 मामले लंबित हैं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!