मुख्य समाचार

कबाड़ियों पर गिरा गाज भूपदेवपुर थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने की बड़ी कार्यवाही

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज चैनल 

कबाड़ियों पर गिरा गाज भूपदेवपुर थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने की बड़ी कार्यवाही

पुलिस की बड़ी कार्यवाही….प्लांट से लोहा चोरी कर भाग रहे पांच आरोपियों से 285 किलो स्कैप और 05 दुपहिया वाहन जप्त……

 भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…..

सुरेन्द्र डनसेना जी की खास रिपोर्ट

 जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज चैनल:- 06 अप्रैल रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार भूपदेवपुर के नए पदस्थ थाना प्रभारी रामकिंकर यादव द्वारा अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।छोटे मछली जाल में फंसे तो बड़ी मछली दहसत में वर्षो से चला आ रहा कबाड़ीयों का सिलसिला अब लगता है सिमटेगा

इसी क्रम में आज सुबह थाना भूपदेवपुर अंतर्गत ग्राम देवरी डूमरपाली स्थित वीजा पावर प्लांट के टावर पास पड़े टीना-लोहा को कुछ व्यक्ति दुपहिया एक्सल वाहन पर चोरी कर भाग रहे थे । प्लांट के सिक्योरिटी गार्डों ने पांच व्यक्तियों को पकड़ा और थाना प्रभारी भूपदेवपुर को सूचना दी । सूचना पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक राम किंकर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और स्कैप चोरी कर भाग रहे पांच आरोपी – रंजीत कुमार दास, अरूफ कुमार दास, अब्दुल अंसारी, कबूल हुसैन व करीम शेख उर्फ साहेब को हिरासत में लिये जिन्हें उनके 05 सुपर एक्सल मोपेड और उनमें लोड़ टीना-लोहा के स्कैप के साथ थाना भूपदवेपुर लाया गया ।

 आरोपियों से जप्त स्कैप व मोपेड –

(1) रंजीत कुमार दास पिता किशोरी मोहन दास उम्र 42 साल निवासी छातामुड़ा बाईपास डब्लूसाव का किराया मकान स्थाई पता सकिदपुरी थाना सूतिवान जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बेंगल) के *सुपर एक्सेल CG 13 AS-1884 में लोड करीब 60 किलो* लोहा/टीना स्कैप

(2) अरूफ कुमार दास पिता पिता किशोरी मोहन दास उम्र 42 साल निवासी छातामुड़ा बाईपास डब्लूसाव का किराया मकान स्थाई पता सकिदपुरी थाना सूतिवान जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बेंगल) के *सुपर एक्सेल CG 13 AS-0802 में लोड करीब 50 किलो* लोहा/टीना स्कैप

(3) अब्दुल अंसारी पिता तस्तर अली उम्र 35 साल निवासी सहदेवपाली टुरकुमुड़ा स्कूल के पास थाना जूटमिल स्थाई पता खानपुर थाना सूती-02 जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बंगाल) के *सुपर एक्सेल CG 13 AQ-1379 में करीब 55 किलो* लोहा/टीना स्कैप

(4) काबूल हुसैन पिता मानकू शेख उम्र 34 साल निवासी सहदेवपाली टुरकुमुड़ा थाना जूटमिल स्थाई पता रघुनाथपुर थाना सूती-01 जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बंगाल) के *सुपर एक्सेल CG 13 AW-1978 में करीब 65 किलो* लोहा/टीना स्कैप

 (5) करीम शेख उर्फ साहब पिता राशिद अली उम्र 28 साल निवासी बाबूग्रिल फेब्रिकेशन के पास चौधरी ऑटो के सामने छातामुडा टुरकुमुड़ा थाना जूटमिल स्थाई पता खानपुर थाना सूती-02 जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बंगाल) के *सुपर एक्सेल CG 13 AW-2413 में लोड करीब 55 किलो* किलो लोहा/टीना स्कैप

                आरोपियों के कब्जे से *कुल 285 किलो लोहा/टीना स्क्रैप* करीब ₹12,000 का जप्त किया गया है । स्कैप चोरी को लेकर प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड दया सागर साहू (26 साल) निवासी ग्राम डूमरपाली के लिखित आवेदन पर थाना भूपदेवपुर में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 45/2024 धारा 380,34 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक बालकृष्ण डनसेना, प्रधान आरक्षक शंभू पांडे, आरक्षक बोधराम सिदार, मुरली मनोहर पटेल, विजय पटेल और कृष्ण कुमार वारेन शामिल थे ।।

विज्ञापन👇👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!
sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri