मुख्य समाचार
लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह ने विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम धरमजयगढ़ के वृंदावन में हुई शामिल….कही मैं तो सिर्फ आपके सिपाही हूं….
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह ने विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम धरमजयगढ़ के वृंदावन में हुई शामिल….कही मैं तो सिर्फ आपके सिपाही हूं….
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क– लोकसभा चुनाव तारीख ऐलान होते ही सभी पार्टियों में हचचल मच गई है। और सभी पार्टी जीत हासिल करने के लिए एक से एक रणनीति अपनाने में लगे हुए हैं।
और वैसे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रही है।

इसी क्रम में धरमजयगढ़ विधानसभा के छाल वृन्दावन में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्त सम्मेलन रखा गया। जिसमें रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह, एवं क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया सहित धरमजयगढ़ की कांग्रेस प्रभारी रतना पैंकरा एवं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं आम जनताओं महिला पुरुष युवा पीढ़ी की भारी संख्या में उपस्थिति रही।
इस विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में एक एक करके सभी जनप्रतिनिधि एवम् कार्यकर्ताओ ने अपनी जीत की रणनीति सबके सामने रखी , और वहीं क्षेत्र के विधायक लालजीत राठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्त्ताओं से ही पार्टी चलती हैं, आप सभी एक एक कार्यकर्ता लालजीत समझे और दीदी मेनका सिंह समझ कर इस लोकसभा चुनाव में अपने खुद के लिए वोट मांगे। आप मजबूत तो पार्टी मजबूती होगी।।
आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार भी जैसे आप सभी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में कार्य किए हैं, ओ सराहनीय कार्य रहा है, आप सबका सहयोग से ही पार्टी का नाम रौशन किया है। और मुझे उम्मीद है कि इस लोकसभा चुनाव पर्व मे भी आप लोगों का साथ, सहयोग कर सभी कार्यकर्ता को और मजबूत होने की आवश्यकता है।

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी डॉ मेनका देवी सिंह ने भी अपने मीठे शब्दों से कहा, कि धरमजयगढ विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं एवं हमारे समझदार जनताओं सब मिलकर एक साथ काम कर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का जगह बनावें।
मैं तो आपके सिपाही हूं, आपके आशीर्वाद से मैं देश में चल रहा हमारे गरीबों मजदूरों छोटे/माध्यम व्यापारी, किसान परिवार एवम् सभी हमारे देश के लोग जो महंगाई झेल रहे है, युवा युवती बेरोजगारी की सामना कर रहे है, उस सबकी समस्या से छुटकारा एवम् लोकतंत्र के खतरा से मुक्त करने के लिए आपकी आशीर्वाद लेने आई हूं।
इसी के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने अलग ही जोश भरे अंदाज में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।
आपको बता दें, भाजपा पार्टी में कई कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं का शामिल होने के बाद भी ऐसा लगता है,मानो कांग्रेस पार्टी का कुछ हिला ही नहीं है! क्योंकि ये हम नहीं कह रहे, वहां पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम की झलक बता रही थीं।।
विज्ञापन

