मुख्य समाचार

जंगली मुर्गा मारने के केस में जेल भेजने का डर दिखाकर, 5 हजार की रिश्वत लेते में पदस्थ डिप्टी रेंजर ACB के हत्थे चढ़ा

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

 जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क 

 

कड़कनाथ से भी महंगा पड़ा जंगली मुर्गा , 5 हजार की रिश्वत लेते में पदस्थ डिप्टी रेंजर एसीबी ACB के हत्थे चढ़ा

जंगली मुर्गा मारने के केस में जेल भेजने का डर दिखाकर, 5 हजार की रिश्वत लेते में पदस्थ डिप्टी रेंजर ACB के हत्थे चढ़ा

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकलकर आई है 17 ,05,2024  जहां एक डिप्टी रेंजर एसीबी के हत्या चढ़ा है कल घरघोड़ा थाना क्षेत्र के प्रार्थी जगमोहन मांझी, ग्राम कुर्मीभवना, जिला रायगढ़ का निवासी है, झाड़फूंक का कार्य करता है। झाड़फूंक कर जंगल से वापस लौट रहा था जहां उसे आरोपी मिलन भगत, डिप्टी रेंजर, घरघोड़ा रेंज द्वारा जंगली मुर्गा मारने के केस में जेल भेजने का डर दिखाकर 8,000 रू० रिश्वत की मांग की गई। आरोपी द्वारा प्रार्थी से 3000 रू० उसी समय ले लिया गया एवं शेष 5000 रू की व्यवस्था कर बाद में देने को कहा गया। प्रार्थी आरोपी को रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि उसे रिश्वत लेते पकड़वाना चाहता था । अतः उसने उक्ताशय की शिकायत एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में प्रस्तुत की।

शिकायत सत्यापन पश्चात् दिनांक 17.05.2024 को टीम तैयार कर रिश्वत की शेष रकम 5000 रू० लेते आरोपी मिलन भगत, डिप्टी रेंजर, घरघोडा रेंज को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!