मुख्य समाचार

तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटी, यात्रियों हुए घायल, सिविल अस्पताल में इलाज जारी 

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

 तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटी, यात्रियों हुए घायल, सिविल अस्पताल में इलाज जारी 

जय जोहार इंडिया TV 

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही हैं। यहां के सिसिरिंगा में स्थिति बंजारी मंदिर के कुछ दूरी पर आज सुबह करीब 10 बजे रायगढ़ से जशपुर की ओर जा रही बस क्रमांक सीजी 14 जी 0371 अचानक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए।

यात्रियों द्वारा बताया जा रहा की बस अपने तय समय से पीछे चल रही थी। जिसके कारण समय पर बस स्टैंड पहुंचने के लिए चालक ने बस की रफ़्तार बढ़ा दी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जैसे ही इसकी खबर धरमजयगढ़ पुलिस को मिली तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच हालात पर काबू पाया गया। और घायलों को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया। वही कई लोगों को छोटी मोटी खरोचे आई पर समय के आभाव में सभी अपने घर के लिए रवाना हो गए।

 

जिनमें दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया। जहां उनका ईलाज किया जा रहा हैं। घायल महिला से हादसे से सम्बंधित जानकारी पूछने पर महिला ने बताया की बस चालक काफी तेज बस चला रहा था और सवारियों द्वारा मना करने पर भी बस धीमे नहीं किया जिसके कारण अचानक मोड़ पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!