मुख्य समाचार
ग्राम लोईंग में अवैध शराब के खिलाफ चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई: तीन आरोपियों से 37 महुआ शराब जब्त
की दा, छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
ग्राम लोईंग में अवैध शराब के खिलाफ चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई: तीन आरोपियों से 37 महुआ शराब जब्त
जय जोहार इंडिया TV न्यूज *2 मार्च, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में कल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत द्वारा अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। थाना प्रभारी को ग्राम लोईंग में अवैध शराब बनाने और विक्रय की सूचना मिली थी जिस पर थाना प्रभारी ने थाने के विवेचकों की अलग-अलग टीमें बनाई और कल शाम गांव पहुंचकर महिला समिति के सदस्यों और गांव के प्रमुख लोगों को साथ लेकर एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की ।पुलिस टीम की छापेमारी पर अवैध महुआ शराब के साथ तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, आरोपियों से कुल 37 लीटर अवैध महुआ शराब (₹4700) जप्त किया गया है । आरोपियों थाना चक्रधरनगर में पृथक पृथक आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही कर आज रिमांड पर भेजा गया है।




