मुख्य समाचार

चंद्रपुर से दर्शन कर वापस आ रहे, स्कॉर्पियो उतरी पुल के नीचे…बच्चो समेत बुजुर्ग घायल

(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

चंद्रपुर से दर्शन कर वापस आ रहे, स्कॉर्पियो उतरी पुल के नीचे…बच्चो समेत बुजुर्ग घायल

जय जोहार इंडिया TV धरमजयगढ़ क्षेत्र के आमापाली गांव के पास एक बड़ी दुर्घटना घटित हो गई है। जिसमें शाम करीब 6.30 बजे एक तेज रफ़्तार स्कार्पियो सीजी 15 डीएन 1588 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुल के नीचे जा उत्तरी।

सड़क किनारे पुल गड्ढा होने के कारण गाड़ी भयानक तरीके से जा गिरी जिसके कारण गाड़ी में मौजूद सभी लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में मौजूद सभी लोग चंदरपुर से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। तभी अचानक मोड़ में रास्ता नहीं दिखने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी।
जिस जगह दुर्घटना हुई वहा पहले भी एक ट्रक हादसा घटित हो चुका है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। तीक्ष्ण मोड़ पर कोई दिशा निर्देश का बोर्ड नहीं होने के कारण बार-बार दुर्घटनाग्रस्त होना अपने आप में सवाल खड़ा करता है की हादसों से बचने और हादसों से सीख लेकर सम्बंधित विभाग कोई कदम क्यों नहीं उठाती और ऐसे हादसों का सिलसिला कब तक चलता रहेगा ??

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!