मुख्य समाचार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़/रायगढ़/धर्मजयगढ/छाल

जय जोहार इंडिया TV भारत की सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

72 लीटर महुआ शराब एवं 210 किलो ग्राम महुआ लाहन किया गया जप्त 

जय जोहार इंडिया TV/रायगढ़/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने अवैध मदिरा के परिवहन, भंडारण एवं बिक्री पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। उक्त निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए 72 लीटर महुआ शराब एवं 210 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया। मौके पर मदिरा बनाने के बर्तन बरामद करते हुए अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत गैर-जमानतीय धाराओं में प्रकरण कायम किया है।

           आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध शराब निर्माण की सूचना मिलने पर वृत्त-घरघोड़ा अन्तर्गत ग्राम-बिलासखार थाना पूँजीपथरा, जंगल में कुरकुट नदी किनारे पहुँचे जहां उक्त स्थल पर चार प्लास्टिक डिब्बा में भरी प्रत्येक में 15-15 लीटर कुल 60 लीटर, एक प्लास्टिक बॉटल में 2 लीटर, एक प्लास्टिक पालीथिन में भारी 10 लीटर इस तरह कुल 72 लीटर महुआ शराब एवं 14 प्लास्टिक बोरियों में भरी कुल 210 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक संतोष नारंग एवं जितेश नायक, आबकारी आरक्षक तुलेश्वर राठौर, राजेश्वर सिंह ठाकुर, भेखराम पटेल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!
sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri