मुख्य समाचार
उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार सेवा निवृत्त, कोतवाली रायगढ़ स्टाफ ने दी भावपूर्ण विदाई
(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार सेवा निवृत्त, कोतवाली रायगढ़ स्टाफ ने दी भावपूर्ण विदाई
जय जोहार इंडिया TV न्यूज *01 दिसंबर, रायगढ़* । उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार ने 30 नवंबर 2024 को अपनी अधिवार्षिक आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से विदाई ली। श्री बोहिदार ने जिला रायगढ़ के विभिन्न थानों में लंबे समय तक सेवा दी और अपने कार्यकाल में अपराध विवेचना के विशेषज्ञ के रूप में पहचान बनाई।
कुछ समय पूर्व उनका स्थानांतरण जिला बिलासपुर किया गया था, लेकिन वे रायगढ़ पुलिस में सम्बद्ध रहते हुए अपनी सेवाएं दे रहे थे। स्वास्थ्य समस्याओं के चलते वे हाल के महीनों में मेडिकल अवकाश पर थे और अपना उपचार करवा रहे थे।




