मुख्य समाचार
300 रु लीज देकर बैंक से ले रहा 13 हजार रेंट छाल नवापारा पंचायत से 1995 में खरसिया के शख्स ने लीज पर ली थी जमीन……
देश विदेश के ताजा खबर के लिए बने रहे हमारे चैनल पर

जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल सबसे तेज न्यूज नेटवर्क
300 रु लीज देकर बैंक से ले रहा 13 हजार रेंट छाल नवापारा पंचायत से 1995 में खरसिया के शख्स ने लीज पर ली थी जमीन……
जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल jaijoharindiatv.com धरमजयगढ़- रायगढ़/धरमजयगढ़/छाल:- छाल तहसील की नवापारा पंचायत में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां खरसिया के एक शख्स ने 1995 में पंचायत से लीज पर जमीन ली और उस पर भवन बना लिया। पंचायत को लीज के एवज में हर महीने 300 रुपए का किराया मिलता है।

वहीं, यहां चल रही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से लीज लेने वाले को हर महीने 13 हजार 200 का किराया मिलता है। पंचायत सालों से लीज दर बढ़ाई जाने पर चर्चा कर रही है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। छाल की तहसील बनने के बाद से यहां सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। तहसील द्वारा पिछले कुछ दिनों से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों की सूची बनाई जा रही है। अतिक्रमण पर जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है। इसी जांच के दौरान पंचायत द्वारा कुछ लोगों को लीज पर जमीन दिए जाने की बात सामने आई। लीज पर दी गई पंचायत की जमीन का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। इस संबंध में पंचायत के जनप्रतिनिधि और अफसर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। नवापारा पंचायत में 1995 में खरसिया के रामचरण अग्रवाल को पंचायत द्वारा किसी वजह से लीज पर दी गई थी। यहां व्यावसायिक निर्माण कराकर उन्होंने जमीन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को किराए से दे दी। तहसील से मिली जानकारी के मुताबिक लीज की जमीन के पीछे रामचरण अग्रवाल की निजी भूमि है। इस संबंध में हमने रामचरण अग्रवाल का पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं किया जा सका।




