धरमजयगढ़ क्रोधा डैम के किनारे मिला लापता व्यक्ति का कपड़ा, अनहोनी की आशंका
छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, क्रोधा

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
धरमजयगढ़ क्रोधा डैम के किनारे मिला लापता व्यक्ति का कपड़ा, अनहोनी की आशंका
इस वक्त की एक बहुत बड़ी और दुखद खबर धरमजयगढ़ क्षेत्र से सामने आ रही है। धरमजयगढ़ के ग्राम कौंधा में कल दोपहर से एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। सूत्रों से जानकारी लापता व्यक्ति की पहचान लगभग 50 वर्षीय मोहित राम राठिया के रूप में हुई है।
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, क्योंकि ग्रामीणों को खोजबीन के दौरान क्रोधा डैम (बांध) के पानी के किनारे लापता व्यक्ति के कपड़े बरामद हुए हैं।

तसवीरें धरमजयगढ़ के कौंधा ग्राम की हैं, जहाँ कल दोपहर से घर से निकले मोहित राम राठिया वापस नहीं लौटे। परिजनों और ग्रामीणों ने जब उनकी तलाश शुरू की, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्रोधा डैम के पानी के ठीक किनारे मोहित राम के कपड़े पड़े मिले हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि कहीं मोहित राम के साथ कोई बड़ी अनहोनी न हो गई हो। आशंका जताई जा रही है कि नहाते वक्त पैर फिसलने या किसी अन्य वजह से वे डैम के गहरे पानी में डूब गए होंगे।
इस पूरे मामले पर स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फौरन गोताखोरों की टीम (SDRF/Local Divers) को बुलाया गया है। कुछ ही देर में गोताखोर डैम के गहरे पानी में उतरेंगे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा ताकि मोहित राम का पता लगाया जा सके।
वही क्षेत्र के जनता के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों भी मौके पर मौजूद है।



