जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
फिर गांव में बाघ की आहट…ग्रामीणों में भय
विभाग जांच में जुटा
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज में बताया जा रहा है
केनापारा गांव में शेर की आहट खेत-खलिहानों में मिले ताज़ा पदचिह्न
वन विभाग की टीम अलर्ट
केनापारा गांव में रविवार सुबह शेर जैसे जंगली जानवर के ताज़ा पदचिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है
खेतों और कच्चे रास्तों पर मिले बड़े पंजों के निशान
ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पदचिह्नों की बारीकी से जांच में लगे
प्रारंभिक जांच में पदचिह्न शेर के होने की संभावना जताई जा रही है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने, खासकर रात के समय अकेले बाहर न निकलने की अपील की है।
वन विभाग ने गांव के आसपास गश्त तेज कर दी है और जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है, ताकि जंगली जानवर को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके।
फुलीकुंडा,दियागढ़,भकुरा,चिंगारी,केकेनापारा सहित आस पास के गांव में मुनादी कराकर सतर्क रहने की अपील