मुख्य समाचार

कलेक्टर ने नगर भ्रमण के दौरान शहर के महत्वपूर्ण स्थलो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

मध्यप्रदेश

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

 

कलेक्टर ने नगर भ्रमण के दौरान शहर के महत्वपूर्ण स्थलो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता इन्दरसिंह जमरे बड़वानी मध्यप्रदेश 9644642595

 

9644642505

बड़वानी 13 सितम्बर 2025/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने शनिवार बड़वानी शहर के महत्वपूर्ण स्थलो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख पार्काे, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), वन स्टॉप सखी सेंटर, नवीन फिल्टर प्लांट इकाई, नर्मदा पुल इंटकवेल, नर्मदा परिक्रमा वासियों हेतु बनाये गये विश्राम भवन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देश-
ऽ लाड़ली लक्ष्मी पार्क एवं मां वैष्णो देवी पार्क बड़वानी व धोबड़िया तालाब का निरीक्षण कर अपशिष्ट प्रबन्धन के तीन आर रिड्यूस, रीयूज एवं रीसाइकल सिद्धान्त पर आधारित सौंदर्यीकरण, रखरखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि शहर के पार्क नागरिकों के लिए मनोरंजन और स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इनकी देखभाल और रखरखाव हमारी प्राथमिकता है। प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि शहर के सभी पार्कों की स्थिति उत्कृष्ट हो। उन्होंने अधिकारियों को सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सभी निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।

ऽ महिला व नवजात शिशु चिकित्सालय बड़वानी स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) के निरीक्षण के दौरान केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों की माताओं से चर्चा कर बच्चों के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार, उन्हें दिए जा रहे पोषण आहार और दवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही स्टाफ को निर्देश दिए कि वे बच्चों की माताओं को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में बेहतर तरीके से जागरूक करें ताकि घर जाने के बाद भी बच्चे का स्वास्थ्य बना रहे।
ऽ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सखी सेंटर का निरीक्षण कर हिंसा से पीड़ित महिलाओं को दी जा रही कानूनी, चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता को ओर बेहतर बनाने एवं केंद्र पर आने वाले सभी प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए।
ऽ नवीन फिल्टर प्लांट इकाई का निरीक्षण कर प्लांट की फिल्टर क्षमता, क्लोरीनेशन, शहर में की जा रही जल आपूर्ति की व्यवस्था, कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। साथ ही छोटी कसरावद स्थित नर्मदा पुल इंटकवेल का भी निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति, जल प्रदाय, उपकरणों एवं मशीनों के रखरखाव को लेकर कई निर्देश दिये।
ऽ नर्मदा परिक्रमावासियों हेतु बनाये गये विश्राम भवन एवं विसर्जन कुण्ड का भी अंत में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।
इस दौरान एसडीएम बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत,तहसीलदार श्री हितेंद्र भावसार,नगर पालिका सीएमओ श्रीमती सोनाली शर्मा,सिविल सर्जन डॉ.अनिता सिंगारे सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!