मुख्य समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूम्बर गांधी जयंती तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाडे को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला सैंधवा में सम्पन्न हुई
मध्यप्रदेश

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूम्बर गांधी जयंती तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाडे को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला सैंधवा में सम्पन्न हुई
संवाददाता इन्दरसिंह जमरे बड़वानी मध्यप्रदेश 9644642595
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता, संगठन जिला प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
संगठन जिला प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलने वाली पार्टी है अतः केंद्र व प्रदेश की सरकार ऐसी योजनाए बनाती है जिसका लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुचे।
वही जिला अध्यक्ष अजय यादव ने 17 सितंबर से 2 अक्टूम्बर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमो के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिसमे स्वच्छता, रक्तदान व स्वास्थ शिविर, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, नमो मैराथन आदि अनेक कार्यक्रम किये जायेंगे जिन्हें जमीनी स्तर पर उतारकर कार्यक्रमो को सफल बनाने का आवाहन किया।




