मुख्य समाचार

शिक्षक दिवस भारत के प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले जी और डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को नमन…..शिक्षा की ओर अग्रसित हो समाज- महेन्द्र सिदार…

जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल

 

शिक्षक दिवस भारत के प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले जी और डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को नमन…..शिक्षा की ओर अग्रसित हो समाज- महेन्द्र सिदार

छत्तीसगढ़ (जय जोहार इंडिया TV) रायगढ़ जिला के धर्मजयगढ़ विधानसभा के (सर्व आदिवासी समाज के  ब्लॉक अध्यक्ष) आदिवासी युवा नेता ने देश प्रदेश के युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसित होने को कहा उन्हीगें सावित्री बाई फुले की जिक्र कर के प्रेणा लेने की बात कही, शिक्षक एक मोमबत्ती की तरह होता है, जो खुद जलकर सबको उजाला देता है! सावित्री बाई फूले भी एक ऐसी ही शिक्षिका थीं जिन्होंने 1848 में लड़कियों का पहला स्कूल खोला और लड़कियों को शिक्षा दी जाने की शुरूवात की! उन्नीसवीं सदी में जब देश में राजनैतिक गुलामी के साथ-साथ सामाजिक गुलामी का भी दौर था, तब सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के महत्व को जाना, समझा और महिलाओं की आज़ादी के नए द्वार खोलकर उनमें नई चेतना का सृजन किया।
शिक्षक दिवस पर भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी को शत शत नमन! माता सावित्री बाई के कारण ही आज उनकी जैसी लाखो महिलाएं शिक्षिका बन पाईं और बन रही हैं।।

05 सितंबर को प्रख्यात शिक्षाविद महान दार्शनिक पूर्व राष्ट्रपति वा भारतरत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्ण जी की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!