मुख्य समाचार

सिरफिरी प्रेमिका का खूनी तांडव, STF जवान की पत्नी और मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

छत्तीसगढ़ दुर्ग

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

सिरफिरी प्रेमिका का खूनी तांडव, STF जवान की पत्नी और मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क भिलाई (दुर्ग): दुर्ग जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ STF (Special Task Force) में पदस्थ एक आरक्षक के परिवार पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में जवान की पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की मौत हो गई है, जबकि दो बेटियाँ गंभीर रूप से घायल हैं।

त्रिकोणीय प्रेम संबंध बना कत्ल की वजह?

​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस खूनी वारदात को अंजाम देने वाली कोई और नहीं बल्कि STF जवान की प्रेमिका सरोजनी भारद्वाज बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग और घरेलू विवाद के चलते आरोपी महिला ने इस खौफनाक कदम को उठाया।

मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम

​घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुँच चुकी है। घर के भीतर का नजारा देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!