मुख्य समाचार

आशीर्वाद के साथ पर्यावरण का संदेश, बीपीएस पोया ने नव दंपति को दिया पौधा उपहार

छत्तीसगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

आशीर्वाद के साथ पर्यावरण का संदेश, बीपीएस पोया ने नव दंपति को दिया पौधा उपहार

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज डेस्क खबर -ग्राम पंचायत पोस्ट गिरजापुर, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) में आयोजित आशीर्वाद समारोह में नव दंपति उमेश एवं लक्ष्मीनिया को जीवन की नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। यह समारोह केवल पारंपरिक आशीर्वाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश भी देता नजर आया।

समारोह में शामिल हुए सोशल एक्टिविस्ट एवं पर्यावरण प्रेमी बीपीएस पोया ने नव दंपति को उपहार स्वरूप फलदार पौधा भेंट कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग महंगे उपहार देते हैं, जिनका उपयोग सीमित होता है, लेकिन एक पौधा ऐसा उपहार है जो आने वाले समय में फल, छाया, शुद्ध हवा और पर्यावरण संतुलन प्रदान करता है।

 

बीपीएस पोया विगत कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों को पौधारोपण और महापुरुषों के विचारों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। वे महापुरुषों के छायाचित्र भेंट कर समाज को उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने का संदेश भी देते हैं। उनका मानना है कि इससे समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है।

 

अपने संबोधन में पोया ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी और पर्यावरणीय असंतुलन को नियंत्रित करना किसी एक व्यक्ति का कार्य नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

 

कार्यक्रम में बीपीएस पोया को आमंत्रित करने के लिए सरपंच अवधेश सिंह उइके एवं उनकी धर्मपत्नी सीमा सिंह (सब इंस्पेक्टर) का उन्होंने आभार व्यक्त किया और उइके परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर ग्रामवासी, आसपास के लोग, कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आशीर्वाद समारोह ने सामाजिक परंपरा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश देकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!