मुख्य समाचार

पीएम श्री सेलेस करतला में ‘कैरियर गाइडेंस सह अंकसूची वितरण’ कार्यक्रम संपन्न, छात्रों को मिले सफलता के गुरुमंत्र

छत्तीसगढ़, कोरबा, करतला

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

पीएम श्री सेलेस करतला में ‘कैरियर गाइडेंस सह अंकसूची वितरण’ कार्यक्रम संपन्न, छात्रों को मिले सफलता के गुरुमंत्र

कोरबा /करतला। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी-हिंदी माध्यम विद्यालय, करतला में समर कैंप के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इस ‘कैरियर गाइडेंस सह अंकसूची वितरण कार्यक्रम’ में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि श्री देवेंद्र सिंह राठिया शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री नीलकंठ राठौर ने की।

कैरियर काउंसलर ने दिए सफलता के टिप्स: किस विषय के बाद क्या हैं विकल्प?

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और कैरियर मार्गदर्शक श्री दुबराज सिंह राठिया (व्याख्याता) ने छात्रों को भविष्य संवारने के लिए कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों की जानकारी दी:

10वीं के बाद (शॉर्ट टर्म कोर्सेज): जो छात्र किसी कारणवश आगे की स्कूली पढ़ाई जारी नहीं रख सकते, वे ITI के माध्यम से कोपा (COPA), इलेक्ट्रीशियन, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, मोटर मैकेनिक और फिटर जैसे ट्रेड चुन सकते हैं। इसके अलावा पॉलिटेक्निक कॉलेज से मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस और आईटी इंजीनियरिंग में कम समय में डिप्लोमा कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

12वीं बायो (PCB) के लिए अवसर: नीट (NEET) के जरिए MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS और वेटनरी के क्षेत्र में जा सकते हैं। इसके अलावा B.Sc नर्सिंग, पैरामेडिकल कोर्सेज (जैसे रेडियोलॉजी, BMLT, BPT) और बी.फार्मा कर सरकारी व प्राइवेट सेक्टर में शानदार करियर बना सकते हैं।

12वीं गणित (PCM) के लिए राहें: JEE Mains/Advance के जरिए देश के टॉप IIT और NIT संस्थानों में दाखिला लेकर सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक (B.Tech) कर सकते हैं। इसके साथ ही NDA के जरिए सेना में और IISER/NISER के जरिए वैज्ञानिक बनने की राह भी खुली है।

कला संकाय (Arts) के लिए मौके: आर्ट्स के छात्र CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के माध्यम से देश की टॉप यूनिवर्सिटीज से उच्च शिक्षा पाकर प्रोफेसर, व्याख्याता या फिर राज्य व संघ लोक सेवा आयोग (UPSC/CGPSC) के जरिए प्रशासनिक अधिकारी बन सकते हैं।

अंकसूची वितरण और टॉपर्स को सम्मान का भरोसा

कैरियर गाइडेंस के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि और संस्था प्रमुख द्वारा अंकसूची (मार्क्सशीट) का वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र सिंह राठिया ने बच्चों को भविष्य की प्लानिंग करने की सलाह दी और घोषणा की कि विद्यालय में टॉप करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को वे विशेष रूप से सम्मानित करेंगे।

प्राचार्य श्री नीलकंठ राठौर ने भी बच्चों से अपने माता-पिता, गुरुजन और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य की ओर से सभी बच्चों और स्टाफ के लिए स्वल्पाहार (नाश्ते) की व्यवस्था की गई थी।

समर कैंप की रचनात्मक गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं

इस दौरान समर कैंप की क्लोजिंग एक्टिविटीज भी हुईं, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया:

ओरिगामी (Origami): श्रीमती रितु पटेल (व्याख्याता, रसायन) और श्रीमती किरण श्रोते (कंप्यूटर शिक्षक) ने बच्चों को कागज (पेपर) से आकर्षक टोपी बनाना सिखाया।

प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए श्री सुबेश कुमार राठिया और प्रतिमा मानिकपुरी ने मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित कीं।

इस गरिमामय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, उनके पलक (अभिभावक) और स्कूल स्टाफ से गौरीशंकर निर्मलकर (सहा. ग्रेड 2), प्रांजल अजयसिंह (सहा. ग्रेड 3), रितेश नेटी (प्लंबिंग टीचर), धनसिंह कंवर और कस्तूरी राठिया (भृत्य) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!