मुख्य समाचार
9वीं के 22 नव-प्रवेशी बच्चों का तिलक और मिठाई से स्वागत; मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
छत्तीसगढ़

शासकीय हाई स्कूल बोजिया में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव एवं सम्मान समारोह
9वीं के 22 नव-प्रवेशी बच्चों का तिलक और मिठाई से स्वागत; मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
छाल : शासकीय हाई स्कूल बोजिया में शाला प्रवेश उत्सव एवं छात्र सम्मान समारोह बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया गया। नव-प्रवेशी छात्र-छात्राओं का आत्मीय स्वागतकार्यक्रम के दौरान कक्षा 09वीं में प्रवेश लेने वाले 22 नव-प्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्कूल प्रबंधन और अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित कर आत्मीय स्वागत किया गया। नया सत्र शुरू होने पर बच्चों के चेहरों पर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।
90% से अधिक अंक लाने वाले प्रत्येक छात्र को 5000 रुपये का नकद पुरस्कार
समारोह में कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित डॉ. लालजी राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 1100 रुपये तथा द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 500-500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।इसी कड़ी में स्कूल के शिक्षक मन्नू राम राठिया ने अपनी पूर्व घोषणा को पूरा करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले तीन मेधावी छात्र-छात्राओं को 5-5 हजार रुपये नगद देकर पुरस्कृत किया। तो वहीँ विजय कुमार चौधरी के द्वारा गणित विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कॉपी पेन से सम्मनित किया गया, शिक्षक की इस अनूठी पहल और उदारता की सभी ने सराहना की।लगन और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणामुख्य अतिथि भाजपा मंडल छाल के अध्यक्ष डोलनारायण पटेल, जनपद सदस्य गीता शुभम अग्रवाल, सरपंच भगत राम राठिया, पूर्व जनपद सदस्य रोहणी रामकुमार चंद्रा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रमेश कुमार अग्रवाल और डॉ. लालजी राठौर ने अपने उद्बोधन में बच्चों को नियमित स्कूल आने, अनुशासन बनाए रखने और लगन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। साथ ही विगत वर्षो के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सभी शिक्षकों को भी बधाई दी

प्राचार्य ने शिक्षकों व छात्रों को किया प्रेरित
स्कूल के प्राचार्य एल.पी. टांडे सर ने विगत वर्ष के शानदार परीक्षा परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए बच्चों को इस वर्ष और अधिक बेहतर परिणाम लाने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएं ताकि स्कूल का नाम हमेशा इसी तरह रोशन होता रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे गए। इस पूरे आयोजन के दौरान भारी संख्या में स्थानीय अभिभावक, गणमान्य नागरिक और स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।




