मुख्य समाचार

तालगांव बस्ती में घुसा दलदल, मलबे और हमले में गंभीर महिला की इलाज के दौरान मौत; वन विभाग की गाड़ी को भी किया क्षतिग्रस्त

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, कापू

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

रायगढ़ में हाथी का आतंक: तालगांव बस्ती में घुसा दलदल, मलबे और हमले में गंभीर महिला की इलाज के दौरान मौत; वन विभाग की गाड़ी को भी किया क्षतिग्रस्त

रायगढ़/धरमजयगढ़ – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के कापू वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तालगांव बस्ती में आज सुबह एक दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के इस हमले में जान बचाकर भाग रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है।

जान बचाकर भाग रही महिला को हाथी ने कुचला

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 4:00 बजे की है, जब तालगांव बस्ती में अचानक एक जंगली हाथी दाखिल हो गया। हाथी को बस्ती में देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसी बीच, अपने घर से जान बचाकर भाग रही एक स्थानीय महिला पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया।

हाथी के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों और वन विभाग की मदद से लहूलुहान महिला को नजदीकी कापू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

वन विभाग की गाड़ी पर भी किया हमला

महिला को अपना शिकार बनाने के बाद भी हाथी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम की गाड़ी पर भी दंतैल हाथी ने हमला कर दिया और उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार कर्मचारी समय रहते सुरक्षित दूरी पर हट गए।

मौके पर डटी वन अमले की टीम

इस घटना के बाद से पूरी तालगांव बस्ती में दहशत का माहौल है। कापू वन परिक्षेत्र के अधिकारी और वन विभाग की टीम भारी संख्या में मौके पर मौजूद है। वन अमला लगातार हाथी की हलचल पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा जंगलों की तरफ न जाने की हिदायत दे रहा है।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!