मुख्य समाचार

विश्व आदिवासी दिवस पर रायगढ़ में सजेगी अनूठी छटा, पारंपरिक वेशभूषा में निकलेगा भव्य रैली 

छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

विश्व आदिवासी दिवस पर रायगढ़ में सजेगी अनूठी छटा, पारंपरिक वेशभूषा में निकलेगा भव्य रैली

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह; नगर निगम ऑडिटोरियम में होगा समापन

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायगढ़ :-आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले ‘विश्व आदिवासी दिवस’ को लेकर रायगढ़ जिले में तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। इस वर्ष का यह गरिमामयी समारोह बेहद ऐतिहासिक और भव्य होने जा रहा है, जिसमें संपूर्ण आदिवासी समाज अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और कला का अद्भुत प्रदर्शन करेगा। इस महाआयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमान देवेंद्र प्रताप सिंह महोदय जी विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को और भी गौरवशाली बनाएगी।

रामलीला मैदान से गूंजेगी पारंपरिक थाप

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 9 अगस्त को भव्य समारोह की शुरुआत शहर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से होगी। यहाँ से आदिवासी समाज का एक विशाल और मनमोहक रैली निकाला जाएगा। इस रैली की मुख्य विशेषता यह होगी कि इसमें शामिल सभी लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा, आभूषणों और वाद्य यंत्रों के साथ नज़र आएंगे।

मांदरी और ढोल की थाप पर थिरकते पारंपरिक नर्तक दल, हाथ में गौरव के प्रतीक झंडे और लोक गीतों की गूंज के साथ यह कारवां पूरे शहर का भ्रमण करेगा। शहरवासी इस भव्य सांस्कृतिक छटा और आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक के साक्षी बनेंगे।

नगर निगम ऑडिटोरियम में होगा भव्य समापन

शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए यह गौरव यात्रा नगर निगम ऑडिटोरियम पहुंचेगी, जहाँ इसे एक भव्य सभा में तब्दील कर दिया जाएगा। ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान अतिथियों का पारंपरिक स्वागत, समाज के प्रबुद्ध जनों का सम्मान और छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी।

विश्व आदिवासी दिवस हमारे जल, जंगल, जमीन और पुरखों की विरासत को नमन करने का दिन है। राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी की उपस्थिति में रायगढ़ का यह आयोजन प्रदेश में हमारी एकता और सांस्कृतिक धरोहर की एक नई मिसाल पेश करेगा।” — आयोजन समिति, रायगढ़

आयोजन समिति ने रायगढ़ शहर सहित जिले भर के सर्व आदिवासी समाज और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस गौरवशाली आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!