ट्रक में भरकर ले जा रहे मवेशी धरमजयगढ़ पुलिस ने छाल थाना के पुरुंगा कीदा के जंगल में पकड़ा,
छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़ छाल

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
ट्रक में भरकर ले जा रहे मवेशी धरमजयगढ़ पुलिस ने छाल थाना के पुरुंगा जंगल में पकड़ा,
ट्रक में मवेशी और पल्सर बाइक छोड़ भागे तस्कर, छाल 112 धरमजयगढ़ 112 की टीम रही मौजूद
रायगढ़ /धरमजयगढ़- मुखबिर की सूचना पर बीती रात धरमजयगढ़ पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने पीछा करते हुए छाल थाना क्षेत्र के ग्राम कीदा से पुरुंगा के बीच मवेशी लोड ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान ट्रक क्रमांक CG 14 D 0739 के साथ पल्सर बाइक क्रमांक CG 13 BE 0803 भी पुलिस ने बरामद की। पुलिस और डायल 112 धरमजयगढ़ छाल की टीम की घेराबंदी के बीच अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर दोनों वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। तस्करी में शामिल लोगों की पहचान और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।।



