मुख्य समाचार

NH-49 पर तेज रफ्तार भैंस से भरा ट्रक पलटा… हादसे में कई मवेशी की मौत… ट्रक ड्राइवर फरार…मौके पर पुलिस

जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV न्यूज चैनल सबसे तेज 

जांजगीर-चाम्पा। (जय जोहार इंडिया TV) जांजगीर थाना क्षेत्र के पीथमपुर पुल के पास NH-49 पर तेज रफ्तार भैंस से भरा ट्रक पलट गया. हादसे में 10 भैंस की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं 2 भैंस को चोट आई है. ट्रक में 27 भैंस भरे थे. घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है.

सिटी कोतवाली थाना के टीआई अशोक वैष्णव ने बताया कि बिलासपुर की ओर से ट्रक जा रहा था, उसमें 27 भैंस भरे थे. पीथमपुर पुल के पास NH-49 पर भैंस से भरा ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गया. हादसे में 10 भैंस की मौके पर ही मौत हुई है, वहीं 2 भैंस को चोट आई है.

भैंसों को गोठान ले जाया गया है, वहीं घायल भैंस का इलाज कराया गया है. घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. मामले में मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!