मुख्य समाचार

उरांव समाज के युवक के साथ हुई बेदर्दी से मारपीट….सर्व आदिवासी समाज ने किया, आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग…

जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल 

उरांव समाज के युवक के साथ हुई जानलेवा बेदर्दी मारपीट, सर्व आदिवासी समाज ने किया, आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग

धरमजयगढ:- मामला रायगढ़ जिले के थाना धरमजयगढ़ के अंतर्गत ग्राम खम्हार की युवक आकाश शारोन लकड़ा के साथ कुछ धरमजयगढ स्थानीय लोगों द्वारा जानलेवा मारपीट की घटना है, जहां पर प्राथी एवम् परिजनों द्वारा बताया गया, कि आकाश लकड़ा द्वारा गाड़ी से उबड़-खाबड़ रास्ते में गड्ढे में पानी भरा गाड़ी के चक्के के दबाव से उक्त व्यक्तियों के दिवार में कीचड़ पानी छिटका, जिसे लेकर धरमजयगढ़ निवासी जाने माने रसूखदार विजय अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, ने धर्मजयगढ़ से बाईक में पीछे करके दौड़ा कर खम्हार रोड़ स्थल दर्रा घाट के पास लाठी घुसे से मार पीट किया गया था, जिससे आकाश लकड़ा वही घायल हो गया। जिसके बाद घटना में कुछ लोगो की मार पीट गाली गलौज करते हुए वीडियो भी शोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल होते मामला गर्माया चला गया, और पूरे प्रदेश भर में आदिवासी चर्चित मामला बन गया है, खम्हार निवासी प्रार्थी के परिवार द्वारा इस घटना की जानकारी लिखित जानकारी ‘ छग सर्व आदिवासी समाज’ को दिया गया, फिर छग सर्व आदिवासी समाज के समाज प्रमुखों द्वारा थाना प्रभारी के नाम पर निष्पक्ष जांच कर मामला में जितने में दोषियों है उन पर (ST/SC एक्ट 1989 के तहत) दंडात्मक कार्यवाही करने की निवेदन की है।

और आगे वहीं जल्द कार्यवाही नही होगी तो सर्व आदिवासी समाज (42) जातियों द्वारा (आदर्श अचार संहिता धारा 144 धारा) की पालन करते हुए, जन आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी कहा गया है।

बहरहाल धरमजयगढ पुलिस द्वारा मामले पर जांच करते हुए, दो व्यक्तियों पर कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दी है, और आगे की जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!