मुख्य समाचार
40वीं ’ओ.पी. जिंदल मेमोरियल क्रिकेट लीग प्रतियोगिता घरघोड़ा 2024’ सम्पन्न
JAI JOHAR INDIA TV न्यूज

सबसे तेज न्यूज नेटवर्क JAI JOHAR INDIA TV न्यूज
40वीं ’ओ.पी. जिंदल मेमोरियल क्रिकेट लीग प्रतियोगिता घरघोड़ा 2024’ सम्पन्न
29 रनों से लैलूंगा को पराजित कर जावेद मेमोरियल रायगढ़ बनी सिरमौर
खेलों को टाइमपास नहीं वरन कैरियर का माध्यम बनायें खिलाड़ीः सीएन सिंह
रायगढ़ घरघोड़ाः- जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा प्रायोजित एवं आल स्टार घरघोड़ा के तत्वाधान आयोजित 40वां ओ.पी. जिंदल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा 2023-24 का समापन जावेद मेमोरियल रायगढ़ का एलसीसी लैलूंगा की टीम पर 29 रनों से रोमांचक विजयश्री के साथ सम्पन्न हुआ। समापन कार्यक्रम श्री सी.एन. सिंह, कार्यपालन निदेशक एवं यूनिट हेड, जेपीएल तमनार के मुख्य आतिथ्य, श्री शिव शर्मा, प्रबुद्ध नागरिक व संरक्षक, आल स्टार घरघोड़ा की अध्यक्षता एवं श्री ऋषिकेश शर्मा, महाप्रबंधक, सीएसआर, जेपीएल तमनार, श्री डीएनएस पाण्डेय, उप महाप्रबंधक, एनटीपीसी तलाईपाली, श्री सुरेन्द्र चौधरी, अध्यक्ष नगर पंचायत घरघोड़ा, श्री मनोज विश्वाल, अध्यक्ष, ऑल स्टार क्लब घरघोड़ा, श्री उमेश शर्मा, सचिव, ऑल स्टार क्लब घरघोड़ा, श्री अरूणधर दीवान, श्री राजेन्द्र ठाकूर, श्री नरेश पण्डा, श्री नागेन्द्र सिंह, श्री राजेश रावत सहायक महाप्रबंधक, जेपीएल तमनार एवं फायनलिस्ट दोनों टीमों के खिलाड़ियों एवं प्रबुद्ध गणमान्य खेल प्रेमियों के गरीमामय विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को प्रथमतया सम्बोधित करते हुये श्री शिव शर्मा ने प्रतियोगिता के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे प्रतियोगिता के आयोजन को एक प्रसंशनीय कदम बताया। प्रतियोगिता के शुन्य से शिखर तक के सफर को स्मरण करते हुए उन्होनें कहा कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र व घरघोड़ा की पहचान एवं क्षेत्रवासियों के लिए उत्सव है। उन्होनें जेएसपीएल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा खेलों के विकास के लिए किये जा रहें प्रयासों को प्रसंशनीय बताया तथा ऐसे प्रयास जारी रखने का आग्रह किया।
कार्यकम के मुख्य अतिथि श्री सी.एन. सिंह ने अपने सारगर्भित सम्बोधन में ’ओ.पी.जिंदल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा को क्षेत्र का सबसे बढ़िया प्रतियोगिता बताते हुए कहा कि-इस प्रतियोगिता में खेलकर क्षेत्र के नौनिहाल व होनहार खिलाड़ी अपने आप को बेहतर खिलाड़ी एवं अपने प्रतिभा को निखार सकते हैं। उन्होनें कहा कि पहले खेल टाइमपास हुआ करती थी पर अब यह कैरियर निर्माण का एक सशक्त माध्यम बन गया है। खिलाड़ी अब खेलों के माध्यम से अपने भविष्य संवारने लगे हैं। प्रतियोगिता के फायनल का दर्शक बनने पर अपने आप को सौभाग्यशाली बताया और आस्वस्त किया कि जेएसपी फाउण्डेशन खेल व खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील व अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता रहेगा। उन्होनंे उत्सवधर्मी घरघोड़ावासियों व ऑल स्टार घरघोड़ा के सदस्यों को इस शानदार व बेहतरीन आयोजन के लिए साधुवाद ज्ञापित किया।




