मुख्य समाचार
सामूहिक नक़ल करवाने वाले 9 शिक्षको पर हुवी कार्यवाही, सभी को विभाग ने किया निलंबित
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज चैनल
सामूहिक नक़ल करवाने वाले 9 शिक्षको पर हुवी कार्यवाही, सभी को विभाग ने किया निलंबित
जय जोहार इंडिया TV नेटवर्क सबसे तेज न्यूज jaijoharindiatv.com धरमजयगढ़ :- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमकेला में ओपन स्कूल के हिन्दी विषय की परीक्षा में सामूहिक नकल के मामले में 9 शिक्षकों को निलंबित किया गया हैं। एसडीएम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर डीपीआई द्वारा की गई कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। परीक्षा केन्द्र में ओपन स्कूल कक्षा 12वीं हिन्दी विषय के परीक्षा के दौरान निरीक्षण में पाया कि सभी कमरों में सामूहिक नकल चल रही थी और विद्यार्थियों के पास नकल सामग्री मौजूद थी
जिसके बाद सामूहिक नकल मामले में बड़ी कार्रवाई की गई और लोक शिक्षण संचालनालय ने 9 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। शासकीय कन्या उच्च विद्यालय बरमकेला में 18 मार्च को सामूहिक नकल की शिकायत मिली थी जिसकी जांच एसडीएम ने 19 मार्च को की। जांच में पता चला कि 12वीं हिंन्दी परीक्षा में कुल 246 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 5 अनुपस्थित थे। 5 कक्षाओं में परीक्षा का आयोजन हो रहा था सभी कक्ष में नकल कराया जा रहा था। जांच के दौरान केंद्राध्यक्षों समेत 8 प्रर्यवेक्षक नकल मामले में शामिल पाये गए। केंद्र अध्यक्षक समेत 9 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया।




