मुख्य समाचार

बाँसाझार मे धूमधाम से मनाई गई होली पर्व ,जमकर उड़े रंग और गुलाल शांति पूर्व छाई रही मस्ती

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज चैनल 

बाँसाझार मे धूमधाम से मनाई गई होली पर्व ,जमकर उड़े रंग और गुलाल शांति पूर्व छाई रही मस्ती

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज चैनल jaijoharindiatv.com 

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बसाझार में धूमधाम से रंग, गुलाल से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली सोमवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्या आपने, क्या पराए सभी एक ही रंग में नजर रहे थे, हर तरफ होली की धूम थी।

 बच्चे, बूढ़े, जवान सभी होली की मस्ती में थे, सोमवार को पूरे जिले में होली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। छिटपुट घटनाओं को छोड़ पूरे जिले में होली शांतिपूर्ण रहीं। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जिले में होली की उमंग रविवार से ही दिखने लगा था। रविवार की शाम होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। सुबह होते- होते लोग होली की मस्ती में डूब गए।

बच्चों की मस्ती तो रविवार शाम से ही दिखने लगी थी। होली है होली है की गूंज हर गली, हर मुहल्ले में गूंजने लगी। बच्चे सुबह होने का इंतजार करने लगे। सोमवार की सुबह मौसम में ठंडापन था, लेकिन यह ठंडापन बच्चों के उत्साह को रोकने में विफल रहा। यहीं हाल आमजनों का भी रहा। सुबह 10 बजे के बाद हर कोई होलियाना मुड़ में नजर रहा था। होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे की धून पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ वह दोपहर तक जारी रहा। सड़क पर मतवालों की टोली चल रही थी जिनका काम हर आने जाने वालों को रंगों से सराबोर करना था।।

राजेश पटेल, अरविंद, विरेन्द्र, विनोद, नंदू, रमेश, श्याम , सरवन , मुरारी, अजय, एवम् ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन👇👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!