मुख्य समाचार

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुवा स्थानीय व्यापारी, पीड़ित थाने पहुंच कर किया शिकायत

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुवा स्थानीय व्यापारी, पीड़ित थाने पहुंच कर किया शिकायत

41 लाख रूपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार हुवा स्थानीय व्यापारी, धरमजयगढ़ थाने में शिकायत दर्ज 

 

 जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क 

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी आनंद अग्रवाल नामक एक व्यक्ति शेयर बाजार में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने के फेर में 41 लाख रुपए से अधिक की ठगी का शिकार हुआ है। फेसबुक लिंक के जरिए पीड़ित का परिचय आरोपियों से हुआ। जिसके बाद शेयर मार्केट से लाभ लेने के लिए पीड़ित ने धीरे धीरे कर 41 लाख से अधिक रुपए गवां दिए। स्थानीय पुलिस की प्राथमिक जांच में कथित शेयर मार्केट फर्जी निकला है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में एक आरोपी ने विदेश से इस पूरे फ्रॉड को अंजाम दिया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों में से एक का नंबर विदेशी पाया गया है। लाखों रुपए की धोखाधड़ी के इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 34 एवं धारा 420 का मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। व्यक्ति ने कथित तौर पर फेसबुक पर उपलब्ध एक लिंक से शेयर मार्केट में पैसा लगाया। उस पर करीब 32 लाख खपाने के बाद पीड़ित ने फेसबुक पर उपलब्ध एक अन्य कथित शेयर मार्केट लिंक पर जाकर फिर से लाखों रुपए लगा दिए। अधिकारी ने बताया कि ट्रेस करने पर पता चला है कि आरोपी ने विदेश से इस कांड को अंजाम दिया है। पीड़ित के अकाउंट में करोड़ों का इनकम दिख रहा है लेकिन उसे निकालने के लिए आरोपियों द्वारा 60 लाख रुपए और जमा करने की बात कही जा रही है। अब जाकर प्रार्थी को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ है। जिसके बाद उसने पुलिस को इस मामले की सूचना दी है।

क्राइम ब्रांच करेगी जांच :- अधिकारी

इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि कुल मिलाकर 41 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी हुई है। दो अलग अलग फर्जी लिंक से इस वारदात की कड़ी जुड़ रही है। उन्होने बताया कि जांच में आरोपी का नंबर विदेशी पाया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले को आगे साइबर क्राइम ब्रांच हैंडल करेगी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!
sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri