मुख्य समाचार

आदिवासी युवक के संदेहास्पद मौत मामले में सर्व आदिवासी समाज ने लिया संज्ञान जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को कार्यवाही हेतु सौंपा ज्ञापन

जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

आदिवासी युवक के संदेहास्पद मौत मामले में सर्व आदिवासी समाज ने लिया संज्ञान जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को कार्यवाही हेतु सौंपा ज्ञापन

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क:- जिला बिलासपुर अशोक नगर रह निवासी मृतक आदिवासी युवक *स्व. रौशन सिंह का* थाना कोनी अंतर्गत का यह मामला है जिसमे पुलिस कथन के अनुसार *दिनांक 7.5.2024* की दरमियान रात्रि में दो युवकों को कोनी पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा गया था पुलिस कथन के अनुसार इसमें से एक आदिवासी युवक नाम *रौशन सिंह* हाथ छोड़ाकर भाग गया जिसका मृत शरीर शव दूसरे दिन *दिनांक 8.5.2024 प्रातः सुबह* कोनी नेशनल हाइवे रोड किनारे खेत में संदेहास्पद रूप में पाया गया था जिसकी सुचना कोनी थाना स्टॉफ ने मृतक के घरवालों को दी थी

आदिवासी युवक के मौत पर पीड़ित परिवार वाले आक्रोश से भरे हुये है उन्होंने युवक की मौत पर थाना कोनी स्टॉफ को सीधे दोषी ठहराते हुये कोनी थाना स्टॉफ के द्वारा *मृतक युवक रौशन सिंह के साथ प्रताड़ित मारपीट के कारण ही मृत्यु होने की आशंका व्यक्त की है* घटित घटना के दिन जानकारी होने पर जिला पुलिस अधीक्षक को जानकारी दिया गया *जिस पर अधीक्षक महोदय ने तत्काल थाना कोनी प्रभारी* को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर कर दिया था

किन्तु इस मामले में सूत्रों से जानकारी में पता चला की घटनाक्रम में पेट्रोलिंग के दौरान थाना कोनी *S. I. अरविंद सिंह और आरक्षक शैलेन्द्र साहू* की भूमिका संदेह मानी जा रही है अतः इसकी जानकारी होने पर *सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग छ. ग. के *प्रदेश सचिव – श्री मान आयुष सिंह राज जी* ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुये प्रदेश सचिव जी के मार्गदर्शन में आज पीड़ित परिवार वालों के साथ सैकड़ो की संख्या में उपस्थित आदिवासी समाज के लोगों द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को मामले में निष्पक्ष जांच कर अगर मामले में कोई दोषी हो तो निष्पक्ष कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया l

*अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग सदैव तत्पर*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!