मुख्य समाचार

मोटरसाइकल चालक ने पैदल चल रहा बुजुर्ग व्यक्ति को जोर से मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, जाने पूरी मामला

छत्तीसगढ़, रायगढ़ ,धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

मोटरसाइकल चालक ने पैदल चल रहा बुजुर्ग व्यक्ति को जोर से मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, जाने पूरी मामला

 

जय जोहार इंडिया TV छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम मिरिगुडा क्षेत्र से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही।

यहां 23 जुलाई रात करीब 8 बजे मोटर सायकल चालक नोहर साय एक्का निवासी काटाडाड गाड़ी क्रमांक CG 13 AT 4745 ने 1 पैदल चल रहें बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी हैं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की पैदल चल रहें धनाराम कांत उम्र 65 वर्ष ग्राम मिरिगुडा की मौत हो गई है।

वही मोटरसाईकल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आस पास के लोगों की कहना है की मृतक पैदल दूकान सामान लेने जा रहा था तभी मोटरसाइकल चालक ने ठोकर मार दी।

घटना की खबर मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंचे और  सभी को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ ले आई थी।

जहां घायल का इलाज किया जा रहा और मृतक के परिवारजनों का इंतजार किया जा रहा था। वही पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!