मुख्य समाचार
भारतमाला परियोजना में लगे उपकरणों की चोरी करने वाले दो सगे भाई धरमजयगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े, चोरी की बैटरियां, बेल्ट और नकदी बरामद
छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
भारतमाला परियोजना में लगे उपकरणों की चोरी करने वाले दो सगे भाई धरमजयगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े, चोरी की बैटरियां, बेल्ट और नकदी बरामद
जय जोहार इंडिया TV न्यूज *3 अगस्त, रायगढ़*। भारतमाला रोड परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में लगी कंपनी के वाहनों से बैटरियां और अन्य उपकरण चुराने वाले दो सगे भाइयों को धरमजयगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी के सामान और बिक्री की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी वही हैं जो उक्त निर्माण कंपनी में पूर्व से कार्यरत थे और परियोजना स्थल की पूरी जानकारी होने का लाभ उठाकर वारदात को अंजाम दे रहे थे।
प्रकरण में कंपनी कर्मचारी प्रदीप सिंह, निवासी सरसतपुर (जिला प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश) वर्तमान प्रेमनगर कॉलोनी, धरमजयगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मैसर्स दिलीप बिल्डकॉन भोपाल द्वारा सीमावर्ती उरगा (कोरबा) से पत्थलगांव (जशपुर) तक राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण किया जा रहा है, जिसके तहत ग्राम सिसरिंगा में निर्माण स्थल पर खड़ी मशीनों – एक्सावेटर व डोजर – से 30 जुलाई की रात आठ नग बैटरी, चार जीवो ग्रीन बेल्ट व दो सेंट्ररिंग प्लेट चोरी कर ली गई थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत 62,000 रुपये बताई गई। शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ में आरोपी कुलदीप दाहिया व अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 206/2025 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।




