मुख्य समाचार

शाउमावि कटाईपाली सी में किया गया निः शुल्क सरस्वती सायकल वितरण

छत्तीसगढ़

शाउमावि कटाईपाली सी में किया गया निः शुल्क सरस्वती सायकल वितरण

विद्यालय के रमणीय वातावरण और संस्कार से अभिभूत हूं – रूप नारायण सिन्हा

छाल : 13 दिसंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटाईपाली सी में निः शुल्क सरस्वती सायकल वितरण, योग प्रदर्शन एवम् अतिथि कक्ष भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया जिसके मुख्य अतिथि योग आयोग छ ग़ शासन के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा रहे जिन्होंने ने वहाँ उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब हम रायपुर से चले और आप के कटाईपाली तक के थकावट विद्यालय के अंदर प्रवेश करते ही रमणीय वातावरण से दूर हो गए। बेटियों का बैंड घोष और तलवार के साथ स्वागत मन को वीर भाव से ओत प्रोत करने वाला दृश्य था। जिस तरह से हमारी प्राचीन शिक्षा व्यवस्था में वनों में जाकर विद्यार्थी आश्रम में शिक्षा ग्रहण करते थे वैसे ही यहां के पेड़ पौधे यहां के वातावरण को सकारात्मक बना रहा है । आगे विद्यार्थियों को उत्साहित करते हुए कहा कि आप विद्या अध्ययन करते हुए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ें और साथ साथ राष्ट्रीयता को जीवन में अवश्य धारण करें । अपने जीविकोपार्जन के साथ साथ राष्ट्र की सेवा भी जरूरी है। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं जिस मनोयोग से यहां कार्य कर रहे हैं उसकी झलक बच्चों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है इनका इतना सुंदर योग प्रदर्शन बच्चों को स्वस्थ रखने में सहायक है प्रदर्शन की बहुत सी विधाएं हमारे शौर्य के प्रतीक भी हैं जिन्हें यहां के बच्चे संजो कर रखे हुए हैं। छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान जोगी राम आर्य ने अपने उद्बोधन में विद्यालय को एक मॉडल विद्यालय निरूपित करते हुए यहां के बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा किए । आर्य समाज बैजनाथ पारा रायपुर के प्रधान एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के कोषाध्यक्ष योगी राम साहू ने बहुत ही सुंदर कविता एवं गीत के माध्यम से विद्यालय की छटा का तारीफ करते हुए बच्चों के अंदर उत्साह का संचार किया और आगे परीक्षा के लिए शुभाकामनाएं प्रदान किया। टी आर एन एनर्जी के सुरक्षा अधिकारी वायुनंदन पांडे ने अच्छी शिक्षा के लिए विद्यार्थी शिक्षक और पालक के मध्य सुन्दर तालमेल बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लोगों से सहयोग प्राप्त कर विद्यालय हेतु अतिथि कक्ष निर्माण करने की योजना बनाई गई है जिसका भूमि पूजन भी किया गया। उपस्थित अतिथियों ने इसके लिए सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया इस कड़ी में पत्रकार अशोक भगत ने 21000/ रुपए की घोषणा किए। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती नीलिमा तंबोली सहित समस्त स्टाफ अतिथि जन
बृज कुमार साहू जी मंत्री आर्य समाज बैजनाथ पारा रायपुर, सच्चिदानंद पटनायक जी सेवा निवृत शिक्षक, हरिशरण राठिया जी अध्यक्ष शाला विकास समिति, भोलेश्वर राठिया जी सरपंच ग्राम पंचायत कटाईपाली सी, लक्ष्मण प्रसाद तांडे जी प्राचार्य, फागू लाल डनसेना जी, राजकुमार बेहरा जी, जुगुत राम खूंटे जी, कन्हैयालाल डनसेना जी, संत राम राठिया जी, बाला राम राठिया जी, नारायण दास महंत जी, नीलांबर राठिया जी, चुन्नी लाल डनसेना जी, संतोष सिंह बी ई ओ घरघोड़ा, मनबोध बेहरा जी गौ विज्ञान परीक्षा जिला प्रभारी, सिंग राज राठिया जी, जोत राम राठिया जी, दिलीप बेहरा जी, धनेश्वर गुप्ता जी, केदार वैष्णव जी , घनश्याम चंद्रा जी, मोहन यादव जी, नीलांबर वैष्णव सी एस सी उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन व्याख्याता राजीव गुप्ता के द्वारा किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!