मुख्य समाचार

गणतंत्र दिवस पर मिसाल: किसानों की ‘निष्ठावान सेवा’ के लिए डेटा ऑपरेटर सूरज कुमार सम्मानित

छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

 

गणतंत्र दिवस पर मिसाल: किसानों की ‘निष्ठावान सेवा’ के लिए डेटा ऑपरेटर सूरज कुमार सम्मानित

रायगढ़/घरघोड़ा 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क – गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय रायगढ़ में आयोजित भव्य समारोह में कर्तव्यनिष्ठा की एक नई इबारत देखने को मिली। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने घरघोड़ा धान खरीदी केंद्र में पदस्थ डेटा ऑपरेटर “श्री सूरज कुमार गुप्ता” को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

धान खरीदी सत्र के दौरान सूरज कुमार ने न केवल डेटा प्रबंधन में पारदर्शिता बरती, बल्कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर एक जन-सेवक की सच्ची भूमिका निभाई। उनके सहज व्यवहार और कार्य के प्रति समर्पण ने उन्हें इस सम्मान का हकदार बनाया।

सम्मान समारोह के दौरान कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा, “धान खरीदी जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण कार्य में सूरज कुमार जैसे कर्मचारियों की सक्रियता प्रशासन और किसानों के बीच के विश्वास को मजबूत करती है। यह अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा है।”

​सूरज कुमार गुप्ता ने इस सम्मान के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया और भविष्य में भी इसी सेवा भाव के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!