मुख्य समाचार

क्षेत्र में सनसनी: बुजुर्ग महिला की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

 

क्षेत्र में सनसनी: बुजुर्ग महिला की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश

 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। छाल थाना क्षेत्र के बहेरामार में एक बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पिछले कई दिनों से लापता महिला का शव आज जामपाली के जंगलों में क्षत-विक्षत हालत में मिला है। आरोप है कि एक युवक ने रविवार को ही इस वारदात को अंजाम दिया था।

रायगढ़ जिले का छाल थाना क्षेत्र आज सुबह उस वक्त दहल गया, जब ग्रामीणों ने जामपाली के जंगल में एक बुजुर्ग महिला की लाश देखी। शव की पहचान बहेरामार निवासी बुजुर्ग महिला के रूप में हुई है। शव की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना है। लाश बुरी तरह सड़-गल चुकी है और सूख गई है, जिससे यह साफ है कि हत्या कुछ दिन पहले ही कर दी गई थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को ही गांव के एक युवक ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी थी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को जामपाली के घने जंगलों में फेंक दिया था। महिला के गायब होने के बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन आज उसकी लाश मिलने से पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।
फिलहाल, छाल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आखिर हत्या की मुख्य वजह क्या थी? क्या यह आपसी रंजिश का मामला है या इसके पीछे कोई और बड़ी वजह छिपी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!