मुख्य समाचार

संदिग्ध मौत मामल- कतार में खड़े 2 संदिग्धों पर झपटा डॉग; पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी

छत्तीसगढ़, रायगढ़, खरसिया

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

संदिग्ध मौत मामल- कतार में खड़े 2 संदिग्धों पर झपटा डॉग; पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर खरसिया के बरभौना जंगल में सोमवार सुबह 17 साल के नाबालिग शिव राठिया की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के शरीर पर अंदरूनी चोट के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
वारदात की गुत्थी सुलझाने पहुंची फोरेंसिक टीम और पुलिस ने जब स्निफर डॉग ‘रूबी’ की मदद ली, घटनास्थल से गंध सूंघते हुए डॉग रूबी ने संदिग्धों तक जा पहुंची। पुलिस ने जब संदेहियों को एक लाइन में खड़ा किया, तो रूबी ने बिना देर किए दो युवकों पर झपट्टा मार दिया।

डॉग रूबी के इशारे के बाद पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि में रायगढ़ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!