मुख्य समाचार
अपडेट – ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक की पेड़ से टकराकर दर्दनाक मौत, मौके पर तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़ छाल

जय जोहार इंडिया TV क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक की पेड़ से टकराकर दर्दनाक मौत, मौके पर तोड़ा दम
धरमजयगढ़ / छाल (रायगढ़):
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़-छाल क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बुधवार की रात काम पर ड्यूटी जा रहे खर्रा गांव निवासी एक युवक की बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार और पूरे खर्रा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

ड्यूटी पर निकलते ही हुआ दर्दनाक हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खर्रा निवासी शोभाराम धनवार बुधवार की रात अपने घर से शिवपुरी-सरायपाली स्थित अपने कार्यस्थल (ड्यूटी) पर जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था।

अभी वह गालीमार मुख्य मार्ग पर पहुंचा ही था कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शोभाराम को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही तड़प-तड़पकर प्राण त्याग दिए।।



