मुख्य समाचार
पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने पति को पीटा…. पुलिस की कार्यवाही जारी…
जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज
पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने पति को पीटा
वाराणसी

पति के साथ घर जा रही पत्नी से दो मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। पति ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। साथ ही पीड़िता का मोबाइल भी तोड़ दिया। शिकायत के आधार पर बड़ागांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

सोनबरसा गांव के पास बुधवार की देर शाम पत्नी अपने पति के साथ घर जा रही थी। उसी गांव के दो युवक पति के सामने ही पत्नी से अश्लील हरकत करने लगे। दोनों ने उन्हें खींचने का भी प्रयास किया। पति ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। वहीं मोबाइल भी तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से निकल गए। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।



